ईरान पर अमेरिका,इजराइल के हमले का छठां दिन, सता परिवर्तन की कोशिश की तो परमाणु सेंटर को बनाएंगे निशाना-Iran War

Iran War राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। ईरान पर अमेरिका और इजराइल का हमला 6 दिन भी जारी है। लगातार एक-दूसरे पर पलटवार किए जा रहे हैं। अमेरिकी एयरबेस के स्थानों पर ईरान के हमले किए जा हरे हैं। मिडल इस्ट के कई देशों पर ईरान का पलटवार जारी है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इस बीच इजराइल ने लेबनान के त्रिपोली शहर में स्थित फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप पर हमला किया है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला बेद्दावी रिफ्यूजी कैंप में हुआ, जो उत्तरी लेबनान का सबसे बड़ा फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप माना जाता है। इस बीच ईरान ने इजराइल को कड़ी चेतावनी दी है। एक ईरानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल, ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करते हैं, तो ईरान इजराइल के डिमोना न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बना सकता है।

 

जानकारी सामने आ रही है कि ईरान के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई की स्थिति में दक्षिणी इजराइल में स्थित इस परमाणु केंद्र पर हमला किया जा सकता है। ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है। इसके बाद ईरान ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक घंटे में तेहरान में कई धमाके हुए हैं। इसके अलावा पश्चिमी ईरान के शहर सनंदज (कुर्दिस्तान प्रांत) में भी धमाकों की खबर सामने आई है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में अब तक 1,045 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी अल जजीरा ने दी है। वहीं अमेरिकी सीनेट ने एक प्रस्ताव को रोक दिया, जिसका मकसद राष्ट्रपति ट्रम्प की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सीमित करना था। इस प्रस्ताव के खिलाफ 53 वोट पड़े और 47 वोट समर्थन में थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!