Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पब्लिक पार्क में रेलिंग से लटकता हुआ बालिका का शव मिलने की खबर सामने आयी है। सूचना मिलने के साथ ही एकबारगी तो सनसनी फैल गयी। सदर पुलिस व सामाजिक संस्थानों के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस की निगरानी में शव को अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालिका का शव पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी मूर्ति वाले पार्क की रेलिंग से फंदे से लटकता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार मृत बालिका की उम्र करीब 10 साल है, जो खेलते-खेलते रेलिंग से गिर गई और गिरते में उसी के दुपट्टे से फांसी लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!