Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक पशु के आगे आ जाने से गाड़ी अनियंत्रत हो जाने और नीचे दबने से युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के गांधी प्याऊ फ्लाई ऑवर पर 26 फरवरी की शाम को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के भाई भीमनगर के रहने वाले रामकिशन ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि अचानक गाड़ी के आगे पशु आ गया। जिसके चलते इमरजेंसी में ब्रेक लगाए। जिसके गाड़ी का टायर फट गया और उसकी बहन गाड़ी के टायर के नीचे आ गयी। जिसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!