Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार के अजमेर दौरे के दौरान आयोजित समारोह में भाग लेने वाले आमजन एवं लाभार्थियों के आवागमन हेतु नियोजित वाहनों को ईंधन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी कर जिले के समस्त डीजल विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक पेट्रोल पम्प पर 27 से 28 फरवरी तक 2000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखा जाए। यह आरक्षित स्टॉक डेड स्टॉक से पृथक होगा। आदेशों की अवहेलना की स्थिति में संबंधित फर्म के विरुद्ध शासकीय नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!