Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान में रिश्तों का कत्ल हो जाने की खबर सामने आयी हे। जहां पर 12 वर्षीय बेटे की पिता ने हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया। खबर भीलवाड़ा से जुड़ी है। घटना बड़लियास थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर पिता ने 12 वर्षीय बेटे की हत्या कर खुद कर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसने बेटे का गला काट दिया। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी थी। जब परिजन घर पहुंचे तो गेट नहीं खुला। दीवार फांदकर अंदर गए। कमरे में बच्चे की लाश पड़ी थी।

 

पिता ने फसल काटने में काम आने वाली दराती से बेटे पर हमला किया था। गला कटने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दराती घर में ही रखी थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि बेटे की हत्या के बाद पिता ने पहले पंखे से फंदा लगाने की कोशिश की। इसके बाद उसने जहर खा लिया। परिजन उसे तुरंत जिला हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, युवक ने दो दिन पहले वीडियो बनाकर वॉट्सएप के एक ग्रुप पर शेयर किया था। इसमें उसने ससुराल पक्ष पर परेशान करने के आरोप लगाए थे और बेटे सहित सुसाइड की बात कही थी। वीडियो में पत्नी, 14 साल के बेटे और 16 साल की बेटी को भी जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!