Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। जयपुर में स्थित विधायकों के आवास में छात्र संगठन के कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। जयपुर में खींवसर से आने वाले विधायक रेवंतराम डांगा के आवास पर यह मारपीट हुई है। जहां पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव के साथ मारपीट की गयी है।

 

नागौर के खींवसर निवासी प्रदेश महासचिव अनिल सारण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह राजस्थान विधानसभा के सामने विधायक आवास में विधायकों से मिलने आए थे। विधायक आवास में स्थित बिल्डिंग में किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी से मुलाकात करने जा रहा था। लिफ्ट में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा का ड्राइवर मौजूद था। लिफ्ट में हमारी कोई भी बातचीत नहीं हुई।

विधायक विकास चौधरी के विधानसभा होने का पता चलने पर भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड से मिलने चला गया। विधायक गीता के फ्लैट पर बैठे होने के दौरान उसके मोबाइल पर विधायक रेवंतराम डांगा के सोशल मीडिया इंचार्ज का वॉट्सएप कॉल आया, जिसने कोई काम होने की कहकर नीचे मिलने के लिए खड़ा होना बताया।

बिल्डिंग के नीचे पहुंचने पर 8-10 जने खड़े थे। उनके पास जाते ही रविन्द्र डांगा, सुरेन्द्र डागा, ड्राइवर सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौच कर मारपीट की। हमलावरों के चुंगल से भागकर जान बचा पुलिस को सूचना दी। ज्योति नगर थाने में पीडि़त ने मामला दर्ज करवाया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!