Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फुटपाथ पर मृत अवस्था में व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के बिश्नोई धर्मशाला के सामने स्थित फुटपाथ की है। जहां पर मृत अवस्था में व्यक्ति मिला है। जिसकी सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया। जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है और मृतक का नाम विकास है । अंदेशा जताया जा रहा है कि रात को युवक सोया था लेकिन सुबह मृत अवस्था में मिला। फिलहाल मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहंी मिल पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!