Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी रूकवाकर मारपीट करने और फिर दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में हदां पुलिस थाने में बाला का गोल निवासी छैलाराम ने केसुसिंह, आसुसिंह, उमेदङ्क्षसह, डुंगरसिंह, नरपतसिंह, प्रेमसिंह, महेन्द्र ङ्क्षसह, छोटूसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।

 

घटना 26 फरवरी की सुबह 11 बजे बाला का गोल की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी को रूकवाया और गाड़ी की चाबी निकाल ली। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ लाठी से मारपीट की ओर जब परिवादी छुटकर दुकान में भागा तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे दुकान में घुस गए। जिसके बाद आरोपियों ने दुकान में मारपीट की और सारा सामान बिखेर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!