Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में होली की रंगत अपने पूरे परवान पर चढ़ चुकी है। शहर के चौक-चौक और गलियों मोहल्लों में आयोजनों का दौर जारी है। इसी कड़ी में बीकानेर के प्रसिद्ध नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में कल 27 फरवरी शुक्रवार को ठाकुर जी संग फूलो की होली का कार्यक्रम होगा। बीकानेर विकास प्राधिकरण,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा बाफना स्कूल गंगाशहर के सहयोग श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित होने वाले ठाकुर जी संग फूलों की होली कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन आज बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव कुलराज मीणा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की मंगल कामना की।

 

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस कार्यक्रम में गोवर्धन (मथुरा) के दीपक शर्मा एंड पार्टी के गिरिराज लोक कला संस्थान के सदस्यों द्वारा मथुरा वृंदावन का अनूठा महारास,डांडिया रास, मयूर नृत्य,दीपक नृत्य, चरकुला नृत्य तथा ठाकुर जी के संग फूलों की होली आदि रंगारंग कार्यक्रमों का भव्य प्रस्तुतियां होँगी, इसके साथ ही साथ बीकानेर के सखी ग्रुप द्वारा भी भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर बी.डी.ए. के सहायक अभियंता शिवकुमार पंवार तथा समिति के सीताराम कच्छावा, विनोद महात्मा, शिव प्रकाश सोनी, आजाद पुरोहित, मगन सोनी, हेमंत कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!