Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी के आगे नील गाय के आ जाने से गाड़ी के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र के चक 7 पीएचएम स्टैंड से थोड़ा पहले रावला की तरफ 24 फरवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में रावला निवासी राजकुमार पुत्र लेखराम भाटी ने रिपोर्ट दी है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई राजेश कुार व भुआ का लड़का रवि कुमार एचआर नंबर की गाड़ी से रावला से खाजुवाला जा रहे थे। इस दौरान करीब डेढ़ बजे के आसपास बस स्टैंड से थोड़ा पहले रावला की तरफ गाड़ी की आगे नील गाय आ गयी। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। गाड़ी के टकरा जाने के कारण राजेश कुमार की मौत हो गयी। वहीं रवि कुमार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!