Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में गैंगस्टर्स की धमकियोंं से पूंजीपतियो में खोफ है। हर दिन अलग-अलग क्षेत्र में ऐसी फिरौती की डिमांड के साथ धमकी भरे कॉल या फिर व्हाट्सअप पर वाइस नोट मिल रहे है। इसी को लेकर आज विधानसभा में शून्यकाल के दौरान व्यपारियों और आम लोगों को गैंगस्टर्स से मिलने वाली धमकियों का मामला गूंजा। निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए कहा- आज विदेश में बैठे गैंगस्टर्स, जेल में बैठे अपराधी धमका रहे हैं। हमें यूपी-बिहार, मुंबई की तर्ज पर गैंगस्टर्स को ठोंकने की आवश्यकता है। एक को ठोक देंगे तो बाकी में मैसेज जाएगा।


मंगलवार को निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने कहा- इंटरनेट कॉलिंग से व्यापारियों, डॉक्टरों सहित प्रतिष्ठित लोगों को वसूली के लिए गैंगस्टर्स की धमकी आम बात हो गई है।
परचून की दुकान भी ढंग से चल रही है तो उसके पास भी धमकी आ रही है। धमकियों से व्यापारियों में दहशत है। जिसको धमकी मिलती है, वह अपनी दुकान, अपने शोरूम, अपने प्रतिष्ठान तक नहीं जा पाता। उसके बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। परिवार घरों में कैद होकर रह जाता है।
भाटी ने कहा- जिसे धमकी मिलती है, उसके घर के बाहर दो पुलिसकर्मी तैनात कर देते हैं। उसके बाद भी गैंगस्टर फोन करके कहते हैं कि ये दो पुलिसवाले क्या आपको बचा लेंगे? यह जानकारी इन गैंगस्टर्स तक कौन पहुंचाता है? कोई स्थानीय नेटवर्क है, जो इनकी मदद करता है।


