Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मदद का भरोसा देकर गले से सोने की चैन तोड़कर भाग जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के फुलनाथ तालाब के पास 20 फरवरी की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में नत्थुसर बास निवासी दीपक सोनी उर्फ नारायण सोनी ने नरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसे बाइक पर फुलनाथ जी तालाब के पास छोडऩे का बोला तो वह ले गया। जैसे ही तालाब के पास पहुुचने पर उतरा तो आरोपी उसके गले से सोने की चैन तोड़कर भाग गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




