बीछवाल क्षेत्र में रसोई में लगे हुक से व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रसोई में हुक से फांसी लगाकर व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र कें पांडे जी की टाल के पीछे इन्द्रा कॉल ोनी में 22 फरवरी की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है।

इस सम्बंध में मृतक के पिता सत्यनारायण पुत्र जसराज राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे चोरूलाल ने 22 फरवरी की दोपहर को रसोई में छत के हुक से फंदा बनाकर फांसी लगा ली और जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!