Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में 69 वर्षीय महिला रामकंवरी ने महेन्द्र नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना काकड़ा में 15 फरवरी की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!