कल निकलेगी संत खेतेश्वर महाराज की शोभायात्रा, तैयारियों को दिया अंतिम रूप-Bikaner  News 

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजपुरोहित युवा विकास मंडल इंदिरा कॉलोनी बीकानेर द्वारा संत श्री खेतेश्वर जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा प्रात 11:15 बजे श्री खेतेश्वर राजपुरोहित अतिथि गृह इंदिरा कॉलोनी बीकानेर से विधिवत पूजन के बाद रवाना होकर शहर के मुख्य मार्ग संत खेतेश्वर मार्ग उर्मूल सर्कल कीर्ति स्तंभ हनुमान हत्था कचहरी के पास से होते हुए जूनागढ़ के ई एम रोड स्टेशन रोड गंगा शहर से होते हुए खेतेश्वर नगर गंगा शहर स्थित श्री खेतेश्वर जी महाराज के मंदिर पहुंचेगी। शोभा यात्रा के कार्यक्रम में ब्रह्मधाम आसोतरा के पीठाधीश संत श्री तुलसाराम जी महाराज के इंदिरा कॉलोनी पधारने पर राजपुरोहित युवा विकास मंडल द्वारा संत श्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। राजपुरोहित युवा विकास मंडल के अध्यक्ष विकास सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शोभायात्रा में सचेतन झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी, जो श्री खेतेश्वर जी महाराज की शिक्षाओं का प्रभावी प्रसारण करेगी। शोभायात्रा में जय श्री खेतेश्वर सेवा समिति राजपुरोहित युवा संगठन ब्रह्मास्त्र सेवादल बीकानेर आसोतरा ग्रुप सहित समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता अपनी अपनी वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल होकर शोभायात्रा का संचालन करेंगे। राष्ट्रपति विकास मंडल के महासचिव कुलदीप सिंह बापैऊ ने बताया कि उपाध्यक्ष राहुल राजपुरोहित, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बापेऊ, राजेश सिंह डोडू इत्यादि कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर शोभायात्रा मैं पधारने का निमंत्रण दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!