Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में आए दिन कुतों द्वारा लोगों को काटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही घटनाओं से आमजन में डर के साथ रोष भी है। लोगों का कहना है कि इस स्थिति में तो घर से निकला भी दुर्भर हो रहा है। आज फिर ऐसी ही घटना इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र के राजकीय विद्यालय के पास की है। जहां पर कुते ने 10 वर्षीय बालक रणवीर पर हमला कर दिया। कुते ने मासूम पर बेरहमी से हमला करते हुए जगह-जगह से काट लिया।

 

इस दौरान बच्चे के शरीर पर अनेक जगह पर कुते के काटने के निशान भी हो गए है। जिनमें मांस तक बाहर आ गया है। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने जैसे तेसे बच्चे को बचाया। जिसके बाद इसकी सूचना भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर बच्चे का इलाज जारी है।
डॉ. मेड़तिया ने इस सम्बंध में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद भी जिला प्रशासन लापरवाही बरत रहा है और बीकानेर में शेल्टर होम नहीं है। ऐसे में जल्द से जल्द शेल्टर होम बनाया जावे ताकि कुते के हमलों से आमजन को राहत मिल सके।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!