Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर नाबालिग बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव कोलायत उपखंड के रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में मिला है ।जहां पर नहर के किनारे पर नाबालिग का शव मिला। शव मिलने की सूचना के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और मौके पर ग्रामीण पहुंचना शुरू हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी जाब्ते के साथ पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर से स्कूल के लिए निकली थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!