Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दंडित बंदी के फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के खुला बंदी शिविर में 19 फरवरी की है। इस सम्बंध में हाल मुख्य प्रहरी केन्द्रीय कारागृह गोवर्धनदास पुरोहित ने दंडित बंदी पालेन्द्र उर्फ पालु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि खुला बंदी शिविर में दंडि़त बंदी था जो कि खुला शिविर से फरार हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!