Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर प्रावइेट डायग्नोस्टिक सेंटर पर गंभीर अनियमितताओं को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जेएनवीसी पुलिस थाने में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता की और से डॉ. बोथरा डायग्नोस्टिक एंड इमेंजिंग सेंटर के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। घटना 1 सितंबर 2024 से 15 सितंबर 2025 के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि सेंटर के संचालक द्वारा आरजीएचएस परियोजना निदेशक के निदे्रशानुसार 1 सितंबर 2024 से 15 सितंबर 2025 के क्लेम की जांच की गयी।

 

जिसमें गंभीर अनियमितताएं पायी गयी। परिवादी के अनुसार संचालक द्वारा मरीजों की आवश्यकता से अधिक जांच करवाई गयी साथ ही एक ही परिवार के सभी सदस्यों की एचआईवी टेस्ट करवाया गया। परिवदी के अनुसार ओपीडी स्लीप पर डॉ. के हस्ताक्ष भी नहीं होने पाए गए। ऐसे में गंभीर अनियमितताओं को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!