Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में गर्मी ने दस्तक दे दी। रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी के अलावा अब पूर्वी राजस्थान समेत अन्य दूसरे जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर में रविवार को दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में सोमवार को भी मौसम ड्राय रहने और तेज धूप रहने के आसार हैं।

 

17 फरवरी यानी मंगलवार से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में मौसम बदलने की संभावना जताई है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी से राज्य पर एक्टिव होगा। इस सिस्टम के असर से जयपुर, बीकानेर संभाग के चूरू, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के एरिया में मौसम बदल सकता है। इन इलाकों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की-तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!