कांग्रेस का पैदल मार्च, खेजड़ी आंदोलन को दिया समर्थन, बोले- हर समय तैयार है हम, देखें वीडियो- Bikaner News

Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में 2 फरवरी से खेजड़ी बचाने की मुहिम को लेकर आंदोलन जारी है। विश्नोई धर्मशाला के सामने महापड़ाव लगातार जारी है। आज महापड़ाव का छठां दिन है और लगातार पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम दूर-दूर से आ रहा है। लगातार महापड़ाव में एक ही मांग की जा रही है कि खेजड़ी की कटाई बंद हो और कानून जल्द से जल्द लाया जावे। अलसुबह से देर रात तक पर्यावरण प्रेमी अपनी मांगो को लेकर डटे हुए है।

 

इसी कड़ी में आज बीकानेर कांग्रेस ने भी खेजड़ी बचाने की मुहिम को अपना समर्थन दिया। रतन बिहारी पार्क से डॉ. बी.डी.कल्ला व यशपाल गहलोत की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए महापड़ाव स्थल पर पहुंचे। जहां पर महापड़ाव में चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला, यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, गजेन्द्र साखला, निवर्तमान पार्षद प्रफुल्ल हाटीला, ब्लॉक अध्यक्ष कमल साध,मुकेश जोशी, सुनील सारस्वत, राहुल जादूसंगत, गिरधर जोशी, सुमित बिस्सा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

इस दौरान डॉ. कल्ला ने पर्यावरण प्रेमियों को कहा कि वो खुद पर्यावरण प्रेमी है और लगातार पर्यावरण के प्रति सजग रहते है। कल्ला ने संघर्ष समिति को भरोसा दिलाया कि कहीं भी हमारी जरूरत पड़ेगी तो हम तैयार है। वहीं यशपाल गहलोत ने कहा कि सघंर्ष समिति का सघंर्ष काबिले तारीफ है। प्रदेश सरकार अगर समय रहते कानून नहीं बनाती है तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। इसके लिए जो भी निर्णय उचित होगा वो किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!