Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। रास्ता रोककर नशे के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में करमीसर निवासी महावीर पुत्र रामप्रताप ने प्रमोद, सुनिल, गणेश, अर्जुन, हेतराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गुवाड़ करमीसर में 5 फरवरी की शाम की 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसे रोका और नशा करने के लिए पैसे मांगे। परिवादी ने बताया कि आरोपियों को जब उसने पैसे नहीं दिए तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!