विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। जमीनी विवाद में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा ही सामूहिक दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है। घटना बीकानेर शहर के एक थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने इस संबंध में ससुर, देवर, बेटी, जंवाई और नाणदे के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुक़दमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 17 नवंबर को आरोपी उसके घर आए और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया।

पीड़िता के मना करने पर उसकी बेटी बाहर दौड़ गई और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आरोप है कि ससुर, देवर, जंवाई और नाणदे ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घटना के दौरान मोबाइल फोन से अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान ले लिए गए हैं और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!