बीकानेर में बोले केन्द्रीय मंत्री शेखावत- डांगा को पछतावा, रोते हुए निकले थे, पढ़ें खबर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खींवसर के विधायक द्वारा कमीशन के कथित वीडियो को लेकर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बीकानेर में मीडिया के सवाल में जवाब दिया। शेखावत ने कहा कि मैंने उनको (रेवंतराम डांगा) कठोरता के साथ कहा कि आपके आचरण और व्यवहार से पार्टी को नुकसान हुआ है। उन्होंने स्वीकार भी किया कि इस प्रकरण से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। विधायक ने यह माना कि चाहे यह कृत्य जानबूझकर नहीं किया गया हो या फिर भोलेपन में हुआ हो, लेकिन इसका असर पार्टी पर पड़ा है।

 

इसके कारण वे (रेवंतराम डांगा) व्यथित भी हुए। उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। यह स्थिति दर्शाती है कि विधायक को अपने व्यवहार और उसके परिणाम का एहसास हुआ है।
बता दे कि एक मीडिया समूह द्वारा विधायकों के फंड से काम के एवज में कमीशन को लेकर कुछ वीडियो जारी किए गए थे। जिसमें विधायकों के कथित तौर पर कमीशन की बात कहीं जा रही है। इसी को लेकर 21 दिसंबर को डांगा शेखावत से मिलने जोधपुर गए हुए थे। उस वक्त उन्होंने पूरे मामले में सफाई दी थी। जब वे शेखावत के घर से निकले थे, तो उन्हें रोते हुए देखा गया था। उनकी आंखों में पानी था। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने उस दिन डांगा को शेखावत के घर से आंसू पोंछते हुए निकलते देखा था। इसे लेकर सियासी हलकों में काफी चर्चाएं हुई थी। उनके वीडियो भी बनाए गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!