बीकानेर रेंज बनती जा रहा है गैंगस्टर का गढ़!,फिर आया फिरौती के लिए धमकी भरा मैसेज-crime update 

crime update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज में लगातार गैंगस्टर फिरौती के लिए धमकी भरे कॉल,मैसेज कर रहे है। शनिवार को बीकानेर शहर के एक व्यापारी को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से राहुल राणेऊ के नाम से धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें व्यापारी से दो करोड़ की डिमांड़ की गयी। जिसके बाद परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाया।

 

वहीं चुरू में भी गैंगस्टर वीरेन्द्र चारण के नाम से रंगदारी का धमकी भरा कॉल आया है। रामसरा गांव में शराब व्यवसायी और सरपंच प्रतिनिधि कमल कुमार को एक वाइस नोट मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, वीरेंद्र चारण जनवरी 2025 से ही कमल कुमार पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। जब कमल कुमार ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने खतरनाक धमकियां देना शुरू कर दिया। हाल ही में, 1 और 2 नवंबर 2025 को उनके वॉट्सऐप नंबर पर विदेश के एक फोन नंबर से तीन वॉयस कॉल और एक 49 सेकेंड का धमकी भरा वॉयस मैसेज आया।

 

रिपोर्ट में बताया गया है कि मैसेज में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें और उनके बेटे आदित्य को जान से खत्म करने की सीधी चेतावनी दी गई थी। आरोपी ने धमकी दी कि यदि रंगदारी नहीं दी गई, तो उनका और उनके बेटे का वही हाल किया जाएगा जो रमेश रूलानिया का किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!