Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के पूर्व विधायक और जननेता स्व. नंदलाल व्यास नंदू महाराज की आज 12वीं पुण्यतिथि है। पुण्यतिथि पर कोठारी हॉस्पीटल के सामने स्थित नंदू महाराज के हाई टैंट पर श्रद्धाजंलि दी गयी। नंदू महाराज के स्मारक पर उनके समर्थकों और चाहने वालों ने पुष्पाजंलि के साथ श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान नंदू महाराज अमर रहे हे नारे गूंजते रहें। इस सम्बंध में भाजपा नेता राजकुमार किराडू ने महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराज ही थे जिन्होने बीकानेर शहर में भाजपा को विजयश्री दिलवाई थी।

 

किराडू ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीकानेर शहर में भाजपा को विजयश्री दिलवाने वाले जन-जन के नेता नंदू महाराज के लिए नेताओं के पास पांच मिनट का समय नहीं है,ऐसे नेताओं को भगवान सद्बुद्धि दे। पूर्व पार्षद लक्ष्मण महाराज ने नंदू महाराज को श्रद्धाजंलि दी और उनके कार्यो को याद किया। युवा भाजपा नेता प्रकाश व्यास ने कहा कि महाराज ही थे जिनके दरवाजे 24 घंटे आमजन के लिए हमेशा खुले रहें। आम आवाम की पीड़ा होते ही वे खुद ब खुद उसके पास चले जाते और उसकी समस्या का समाधान करवाते थे।
इस दौरान नंदू महाराज के साथी रहे अमर गहलोत,कमल आचार्य,राजू पारीक क्रोन्या,नंदू भदौरिया,ऋषि व्यास,हैप्पी व्यास,सौरभ आचार्य,अमित व्यास,आनंद व्यास,राजा किराडू,कुणाल व्यास,रोहन मोदी सहित अनेक लोगों ने श्रद्धाजंलि दी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!