Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करते समय अचानक पैर स्लिप हो जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही गोपालसर में 29 जून की है। इस सम्बंध में म़ृतक के छोटे भाई रामरतन जाट ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई रोही गोपालसर में अजित जाट का खेत काश्त करता था।

 

29 जून की दोपहर को खेत का काम कर रहा था। इसी दौरान काम करते समय अचानक से पैर स्लिप हो गया और उसका भाई डिग्गी में गिर गया। डिग्गी में गिरने के कारण पानी में डूबने से उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!