Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुकान से सामान लेकर जा रहे युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में भीनासर के रहने वाले रमेश नायक ने मनोज,राकेश,नत्थुरा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नोखा रोड़ से भीनासर के बीच में 29 अप्रैल की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह परचुन की दुकान से सामान लिया। इतन में ही आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने लगे और जब उसने अपने परिजनों को फोन किया तो छुड़वाकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!