Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर महिला के साथ मारपीट की गयी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस हमले में बेटा भी घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार रात के समय कुछ लोगों ने महिला के परिवार पर हमला कर दिया। परिजन घायल महिला को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतका के शव को  पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच की जा रही है कि हत्या है या फिर मारपीट के दौरान मौत हुई है।

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!