राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीछवाल पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने आरसीपी कॉलोनी में 6 अप्रैल की शाम को 6 बजे कार्रवाई करते हुए युवक को रोका और पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान आकाश नाम के युवक के पास से 6 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!