राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला डॉक्टर पर ससुराल पक्ष द्वारा एसिड अटैक करने का प्रयास करने खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में डॉक्टर ने ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ नोखा थाने शिकायत दी है। डॉ इंदुबाला ने पति डॉ. रामरतन, जेठ डॉ. रामचंद और ससुर मनफुलाराम पर साजिश का आरोप लगाया है। डॉक्टर इंदुबाला ने रिपोर्ट में बताया कि घटना 19 मार्च की है। एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसने का प्रयास कर रहा था।

 

जब उसने दरवाजा खोला तो वह अज्ञात व्यक्ति एसिड की बोतल छोड़कर दीवार फांदकर भाग गया। डॉ. इंदुबाला ने बताया कि उनके ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। ससुराल वाले उन पर तलाक के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्हें धमकी दी गई कि तलाक पर हस्ताक्षर नहीं करने पर वह जीवित नहीं रहेंगी।
इस सम्बंध में थानाधिकार अमित स्वामी ने बताया कि डॉ. महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। स्वामी ने बताया कि मौके से टॉयलेट क्लिनर की बोतल मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!