राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है। मार्च के अंत में जैसी गर्मी हर वर्ष महसूस की जाती है वो गर्मी मार्च के पहले ही सप्ताह से शुरू हो गयी है। दोपहर में तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में पारा लगातार ऊपर जा रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल भी हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही होली के दिन बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के 8 जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, 13 से 15 मार्च तक राजस्थान में हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम के असर से 13 मार्च को बीकानेर संभाग के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। 14 मार्च को इस सिस्टम का असर बीकानेर के अलावा जयपुर और भरतपुर संभाग के जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और भरतपुर जिलों में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में दोपहर बाद बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!