राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली का तार टूटने से करंट लगने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के रोही रातडिय़ा में 9 माच्र की सुबह 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में बरङ्क्षसहसर निवासी तुलछाराम ने बिजली विभाग के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई बीरबलराम जो कि ढ़ाणी से खेत की तारबंदी चैक करने गया। इस दौरान खेत के पास में ही 11 हजार केवी इलेक्ट्रिक लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिसके चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!