राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र छीन ले जाने का मामला सामने आय है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में तिलक नगर निवासी गोपीकिशन विश्नोई ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 मार्च की सुबह की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी रानी बाजार क्ष्ेात्र में मंगल पांडे सर्किल के पास थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। जिनके मुंह पर कपड़ा बांधा हुए था। प्रार्थीै ने बताया कि इस दौरान बाइक पर सवार पीछे बैठे युवक ने उसकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!