राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मुनीम के साथ मारपीट कर जरूरी दस्तावेज छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत थाने में ढ्ढों के चौक निवासी दिनेश कोचर ने रामपुरा हवेली के पास रहने वाले विक्रम गोलछा,डागा पिरोल के अंदर रहने वाले लालजी मारू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गांव मढ़ में 22 जनवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता के नाम से मढ़ में तीन माइँनिग लीज ग्रांट हुई थी। जिसके बाद उसके पिता का स्वर्गवास हो गया था। प्रार्थी ने बताया कि उसने नामांतरण के लिए आवेदन किया था। प्रार्थी ने बताया कि दोपहर को तीनों लीज पर नियुक्त मुनीम मेघराज का उसके पास फोन आया और कहा कि आरोपित गाड़ी लेकर आए और कहा कि धक्का-मुक्की करते हुए बैग छीन लिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके बैग से माइंस से जुड़े कागजात,चाबियां,15 हजार रूपए छीन लिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने जाते समय धमकी भी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!