राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अयोध्या में राम मंदिर के स्थापना दिवस पर बुधवार को पुरानी गिन्नाणी स्थित रामा हाऊस में प्रथम वर्षगांठ पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम का लोकप्रिय भजन ‘मेरी झौंपड़ी के भाग खुल जाएंगे राम आएंगे पर मातृशक्ति ने भाावविभोर होकर जमकर धार्मिक नृत्य किया। आयोजन कर्ता अलका गुप्ता, निधि गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम रामलला की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात छप्पन भोग लगाकर आरती की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने पुष्प व इत्र की वर्षा से वातावरण को सुगंधित व आनंदमय बनाने के साथ अंत में आतिशबाजी भी की। मातृशक्ति विनिता अग्रवाल, उमा अग्रवाल,पवित्रा शर्मा,तनुजा शर्मा, अनिता शर्मा, सुमन शर्मा, हंसा बंसल,संध्या गुप्ता,वंदना गुप्ता,सुधा गोयल,पुष्पा अग्रवाल, इंदु अग्रवाल,शोभा अग्रवाल,नीना अग्रवाल,रेखा अग्रवाल, चंद्रकला, वंदना अग्रवाल मौजूद थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!