राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बदहाली और अव्यवस्थाओं के लिए सुर्खियों में रहने वाला नगर निगम में अब बदलाव की शुरूआत हो गयी है। नगर निगम में रोजमर्रा के कामों में दलालों के घूमने पर अंकुश लगाने की तैयारी हो गयी है। जिसके चलते अब कई सारे बदलाव किए गए है। निगम में अब एंट्री के लिए एक ही गेट होगा। दूसरा गेट पूर्णतया बंद कर दिया गया है। अंदर जाने वाला हर व्यक्ति सीसीटीवी की कैद में होगा। जिसमें वीडिया के साथ आवाज भी रिकॉर्ड होगी। निगम में भी यूआईटी की तर्ज पर बदलाव किए जा रहे हैं। जिसके चलते हर आने जाने वाले की टाइम के साथ एंट्री होगी। एंट्री में पूरी जानकारी देनी होगी। शुक्रवार से शुरू हुए इस बदलाव के बाद निगम आयुक्त मंयक मनीष निगम के कमरे कमरे तक गए और व्यवस्थाओं के हाल देखे। इस दौरान आयुक्त ने बेवजह पड़ी सामग्री को भी हटवाया है साथ ही गमलों की देखभाल,वाहनों की पार्किंग सहित अनेक निर्देश दिए है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!