राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो बच्चों को किडनैप कर ले जाने का प्रयास करने की खबर सामने आयी है। घटना शहर के अंदरूनी क्षेत्र की है। जहां पर दो बच्चे अपने रिश्तेदार के दीपावली के राम-राम और मिलने जा रहे थे। व्यासों के चौक से बिन्नाणी चौक जा रहे दोनो बच्चे अपनी मस्ती में थे। इसी दौरान रास्ते में दोनो बच्चों को महिलाओं ने जबरन पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगी।
जानकारी के अनुसार लालाणी व्यास चौक निवासी दोनो बच्चे अपने रिश्तेदार के यहां जाने को कहकर निकले। कुछ ही देर में बड़ी तेजी से और घबराएं हुए घर पर आए। जिसके बाद जब परिजनों ने पुछा तो बच्चों ने आपबीती बताई कि कुछ महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ जाने के लिये कहा। जब बच्चों ने मना किया तो डराने लगी। बच्चों ने बताया कि जब शोर किया तो महिलाएं उन्हें छोड़कर फरार हो गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!