राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी के अनियंत्रति होकर दीवार से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के जयमलसर में 1 नवम्बर की रात को 11 बजे के आसपास की है। जहां पर कालु ङ्क्षसह उर्पु कमलङ्क्षसह,जितेन्द्र ङ्क्षसह कैंपर गाड़ी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक से गाय आगे आ गयी और गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार में घुस गयी। जिसके चलते दोनो की मौत् हो गयी। इस सम्बंध में मृतक कालु ङ्क्षसह के भाई मनोज सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!