राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाजायज रूप से घर में घुसकर लूट कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में वार्ड नम्बर 8 जेतपुर के रहने वाले बुलाकी प्रसाद ओझा ने दीपू,उर्मिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 26 अक्टूबर की दोपहर की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित नाजायज रूप से उसके घर में घुसे। आरोपित ने प्रार्थी के मकान में घुसकर संदूक के ताले तोड़े और उसके रखा सोने का हार,रखड़ी,कानों की बालियां,अंगूठी,पाजेब लूट कर ले गए। विरोध करने पर आरोपि ने प्रार्थी के बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!