राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रसोई में साफ सफाई करते समय अचानक युवती द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र के अम्बेड़क भवप के पास उदासर में 28 अक्टूबर की सुबह की है। इस सम्बंध में मृतका के बड़े भाई महेश जयपाल ने मर्ग दर्ज करवायी हे। प्रार्थी ने बताया कि उसकी छोटी बहन कमोद जयपाल मानसिक रूप से बीमार थी। जो कि पुरानी रसोई में सफाई कर रही थी। इस दौरान अचानक सफाई करते समय चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से फांसी लगा ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!