You are currently viewing गैस चूल्हे से झुलसी 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

गैस चूल्हे से झुलसी 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में काम करते समय गैस चूल्हे से झुलसी महिला की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना नोखा के भूरा चौक में 12 सितम्बर की है। जहां पर 50 वर्षीय महिला बसंती देवी घर में पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान गैस चूल्हे की चपेट में आ जाने से बुरी तरीके से झुलस गयी। जिसे घायल अवस्था में पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर करीब 6 दिनों के इलाज के बाद आज सुबह मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।