Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना उदासर क्षेत्र की है। जहां पर चक में बने मकान के कमरे में विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही जेएनवीसी पुलिस टीम और सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे।

 

जहां पर जेएनवीसी पुलिस के मुकेश मीणा व उनकी टीम की निगरानी में सामाजिक संगठन खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर, हाजी नसीम,शोएब भाई, राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे और शव को पीबीएम की मोर्चर के लिए रवाना किया। मृतका की पहचान 25 वर्षीय कांता के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!