राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में गैंगस्टर की फिरोती का कॉल थमने का नाम नहीं रही है। ऐसी ही खबर गंगानगर से सामने आयी है। जहां पर गैंगस्टर के नाम से जिला परिषद प्रत्याशी को धमकी भरा मैसेज मिला है। जिला परिषद प्रत्याशी से गैंगस्टर विशाल पचार के नाम से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। प्रत्याशी ने पैसे नहीं होने की बात कही तो गैंगस्टर ने धमकाया कि मुझे पता है कि तेरे पास काफी पैसे हैं और तू चुनाव लड़ रहा है।गैंगस्टर ने माकपा प्रत्याशी से चुनाव छोडऩे की धमकी दी और ऐसा नहीं करने पर जान से मरवाने की बात कही। आरोपी वॉट्सएप कॉल पर प्रत्याशी को लगातार धमकियां दे रहा है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है।
बेअंत सिंह ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि मैंने जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड 34 से नामांकन दाखिल किया है। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर विशाल पचार बताया और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं तो गैंगस्टर ने कहा कि तेरे पास काफी पैसे हैं और तू चुनाव लड़ रहा है।
माकपा प्रत्याशी के अनुसार गैंगस्टर ने मुझे चुनाव लडऩे से पीछे हटने की धमकी दी और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की बात कही। गैंगस्टर ने कहा कि मैं देखता हूं कि तू (बेअंत सिंह) कैसे चुनाव लड़ता है और तुझे तैयारी करके रहना चाहिए। गैंगस्टर ने आज सुबह भी फोन कर धमकाया।


