राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक तबीयत बिगडऩे से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालु पुलिस थाना क्षेत्र के खारी में 30 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में कालु निवासी मामराज नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश जिनके श्वास लेने में तकलीफ थी और दो वर्ष से बीमार चल रहे थे। परिवादी ने बताया कि उसके पिता को 30 अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!