राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पीछे बंगलानगर की है। जहां पर नेमाराम नाम के 34 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसकी सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे।
मौके पर संबंधित मुक्ता प्रसाद थाना से हनुमान सिंह मय पुलिस टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। शव को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राज कुमार भाई ,मो जुनैद ,अब्दुल सतार, इमरान ,अयूब लोदा , आसुराम व राजकुमार खडग़ावत मौजूद रहें।


