Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक सवार के आगे पशु आ जाने से सड़क हादसे का शिकार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में 3 अगस्त की रात को उतरादी रोही में नायरा पेट्रोल पंप के पास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई तोलाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके रिश्ते में भाई धन्नाराम बाइक पर घर से रोही उतरादी खेत की और जा रहा था।

 

इस दौरान नायरा पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक के आगे पशु आ गया। जिसके चलते उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी। बाइक के अनियंत्रित होने से उसका भाई गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के 7 अगस्त को उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!