राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर से नकदी, दस्तावेज और जेवरात लेकर युवती के गायब हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में युवती के पिता ने रोहित अचारी नाम के युवक पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 29 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी जो कि उसकी घर की अलमारी में रखे 50 हजार रूपए, सोने की ठुसी, कानों में पहनने वाली मच्छिया गायब थे। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी घर से दस्तावेज भी ले गयी। परिवादी ने अंदेशा जताया है कि आरोपी उसकी बेटी को भगा ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE