राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सांप के काटने से युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतका के पिता आसुसिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 12 सितंबर की दोपहर को आरडी 832 अंगनेऊ में खेत में उसकी बेटी नरेश कंवर को सांप ने काट लिया। जिसके चलते वह घायल हो गयी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE