व्हाटसअप हुआ डाउन,चलते -चलते हो गया लॉग आउट,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। डिजीटल दुनिया में व्हाट्सअप आज की सबसे ज्यादा जरूरत बन गया है। जिसके चलते अधिकांश काम व्हाट्सअप के माध्यम से मिनटों में हो रहे है। सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सअप डाउन हो गया है। कई यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं। उन्होंने डाउन डिटेक्टर पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। व्हाट्सअप के डाउन होने की समस्या 28 फरवरी को देर रात शुरू हुई। दुनिया में व्हाट्सएप डाउन हुआ। दुनिया भर में लोगों को व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। भारी संख्या में लोगों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह समस्या सिर्फ स्मार्टफोन्स तक ही सीमित नहीं थी बल्कि, लोग अपने कंप्यूटर और लैपटॉप पर भी ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।वेब पर भी यह समस्या देखने को मिली। कुछ लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट कंप्यूटर और लैपटॉप से अपने आप लॉग आउट हो गए। ये समस्या क्यों हुई है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!